छत्तीसगढ़

तारमिस्त्री परीक्षा के लिए आवेदन 01 अप्रैल से


रायपुर, 28 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ अनुज्ञापन मंडल विद्युत, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित तारमिस्त्री परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन पत्र जमा करने की तिथि 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है।

रायपुर में आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए रायपुर, बलौदाबाजार एवं गरियाबंद जिले के इच्छुक आवेदक आवेदन पत्र कार्यालय कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन 246 आम बगीचा, सुंदर नगर, रायपुर में कार्यालयीन समय में निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *