अम्बिकापुर, 20 मार्च 2026/sns/- सरगुजा वनमण्डल द्वारा वनों को आग से सुरक्षित रखने के लिए फायर सीजन (15 फरवरी से 15 जून) के मद्देनजर व्यापक तैयारियां की गई हैं। वनमण्डलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु वन विभाग द्वारा बहुस्तरीय रणनीति अपनाई जा रही है। वनमण्डल के अंतर्गत सभी वन प्रबंधन समितियों के अध्यक्षों तथा बीट गार्ड से लेकर उप वनमंडलाधिकारी स्तर तक के अधिकारी-कर्मचारियों को वनमण्डल एवं परिक्षेत्र स्तर पर आयोजित वर्कशॉप के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। साथ ही, समितियों की बैठकों के जरिए ग्रामीणों को भी जंगलों को आग से बचाने के लिए जागरूक एवं प्रेरित किया जा रहा है। प्रत्येक बीट में अग्नि प्रहरियों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें साइकिल एवं मोबाइल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि किसी भी अग्नि घटना की सूचना तत्काल विभाग तक पहुंचाई जा सके और त्वरित कार्रवाई की जा सके। आग बुझाने के लिए प्रत्येक परिक्षेत्र में फायर ब्लोअर मशीन तथा बीट स्तर पर फायर बीटर उपलब्ध कराए गए हैं, जिनकी सहायता से फायर लाइन बनाकर आग पर नियंत्रण किया जाता है। वनमण्डल में स्ट्राइक फोर्स एवं उड़नदस्ता के वाहनों को फायर सीजन के दौरान नियमित गश्त के लिए लगाया गया है। साथ ही, एफ.एम.आई.एस. रायपुर एवं एफ.एस.आई. देहरादून से प्रतिदिन दो बार प्राप्त होने वाली अग्नि घटनाओं की सूचना के आधार पर तत्काल स्थल का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई की जाती है। वन विभाग द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि वनक्षेत्रों में किसी भी प्रकार की आग की घटना न हो। इसके बावजूद यदि कहीं आग लगती है, तो आमजन से अपील की गई है कि वे सरगुजा वनमण्डल के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18002332675 पर तत्काल सूचना दें, ताकि शीघ्र कार्रवाई कर आग पर काबू पाया जा सके। उक्त हेल्पलाइन नंबर का उपयोग वन्य प्राणियों से संबंधित शिकायतों के लिए भी किया जा सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा उन्हें उचित पारितोषिक भी प्रदान किया जाएगा।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रबी मौसम 2025-26 के लिए फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2025
जांजगीर-चांपा, 17 दिसम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वर्ष 2025-26 के रबी मौसम के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की अधिसूचना जारी कर दी गई है। योजना के तहत टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, आलू एवं प्याज जैसी बागवानी फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के विरुद्ध आर्थिक […]
राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत नई दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा (युपीएससी) की तैयारी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
कवर्धा, 19 नवंबर 2025/sns/-राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 185 सीटों (एसटी 50, एससी 30 एवं ओबीसी 20, प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित) पर चयनित अभ्यर्थियों को नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (युपीएससी) की सिविल सेवा […]
आबकारी विभाग की कार्रवाई: अवैध मदिरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 8.10 बल्क लीटर शराब जब्त
रायपुर, 13 जनवरी 2026/sns/- सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता के मार्गदर्शन व कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार, प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने वार्ड क्रमांक 15, सुभाष वार्ड […]

