कवर्धा, 19 नवंबर 2025/sns/-राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 185 सीटों (एसटी 50, एससी 30 एवं ओबीसी 20, प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित) पर चयनित अभ्यर्थियों को नई दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग (युपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कराये जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना नियमावली की कंडिका-04 के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को सभी निर्धारित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 20 नवम्बर 2025, अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2025 रात्रि 12 बजे तक तथा प्राक्-चयन परीक्षा की तिथि 28 दिसम्बर 2025 निर्धारित है। आवेदन विभागीय पोर्टल के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं। योजना, पात्रता, परीक्षा केंद्र एवं अन्य जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाईट पर उपलब्ध है एवं अभ्यर्थी सभी अपडेट वहीं से प्राप्त करेंगे।
संबंधित खबरें
राज्योत्सव में सांस्कृतिक दल एवं कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति
कोरबा, 25 अक्टूबर 2025/sns/- जिले में दो नवंबर से 04 नवंबर तक होने वाले तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम में जिले के सांस्कृतिक दल एवं कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके लिए जिले के सांस्कृतिक दलों एवं कलाकारों का पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के लिए जिले के कलाकारो एवं सांस्कृतिक दलों से आवेदन मंगाए गए हैं।राज्योत्सव-2025 में […]
ग्राम भरनी थाना संकरी में ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने पर अवैध रूप से बनाई गई चर्च को तुरंत ढहा दिया गया
ग्राम – भरनी थाना – संकरी जिला बिलासपुरदिनांक 18.08.2025 पुलिस और प्रशासन के द्वारा ग्राम भरनी थाना संकरी में ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने पर की ग्राम पंचायत की जमीन पर कुछ ईसाई समुदाय के लोगों के द्वारा आवासीय निर्माण कर चर्च का स्वरूप देकर प्रतिदिन प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाता है , जिससे […]
कलेक्टर ने फाइलेरिया की दवा स्वयं खाकर नागरिकों को दवा सेवन करने किया अपील
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 फ़रवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कक्ष में फाइलेरिया बीमारी से बचाव का दवा सेवन किया। सेक्टर छिंद की बसंती साहू और सेक्टर छातादेई के दामोदर साहू ने कलेक्टर डॉ कन्नौजे के शारीरिक ऊचाई नापकर दवा दिए, जिसे उन्होंने सेवन किया। दवा सेवन उपरांत कलेक्टर ने जिले के नागरिकों से […]

