राजनांदगांव, 20 मार्च 2026/sns/-भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 1 अप्रैल 2026 तक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। भर्ती के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों की ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) का आयोजन माह जून 2026 में संभावित है। जिला प्रशासन तथा जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा जिले के भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आयोजित ऑनलाईन परीक्षा की तैयारी के लिए पंजीकृत आवेदकों हेतु नि:शुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। नि:शुल्क कोचिंग के लिए इच्छुक एवं पंजीकृत आवेदक रोजगार विभाग के वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in के डैशबोर्ड पर जाकर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन विकल्प पर क्लिक कर आवेदन कर सकते है। नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत करने के लिए अभ्यर्थी का रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला रोजगार कार्यालय राजनांदगांव के दूरभाष क्रमांक 07744-299523 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते है।
संबंधित खबरें
वंदे मातरम् की गौरव गाथा का स्मरण हर भारतीय के लिए गर्व का विषय – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
वंदे मातरम् की गौरव गाथा का स्मरण हर भारतीय के लिए गर्व का विषय – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायपुर 17 दिसंबर 2025/राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित विशेष चर्चा में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वंदेमातरम के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक महत्व को […]
जिले में अब तक 1099.1 मि.मी. बारिश दर्ज
बिलासपुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 1099.1 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 1056.8 मि.मी. से 42.3 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 1395.5 मि.मी. बेलगहना तहसील में और सबसे कम बारिश […]
जिला स्तरीय वन महोत्सव में शामिल हुए वनमंत्री श्री केदार कश्यप और विधायक जगदलपुर श्री किरण देव स्कूल परिसर में एक पेड़ माँ के नाम पर अतिथियों ने किया पौध रोपण
जगदलपुर, 28 अगस्त 2025/sns/- वनमंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश, देश का अक्सीजोन के रूप में जाना जाता है।यहाँ प्रकृति ने बहुत ही अधिक वनों की मात्रा का आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि वनों से आच्छादित इस बस्तर क्षेत्र में जन्म लेने का अवसर मिला, क्षेत्र के वनों को हमारे पूर्वजों […]


