बलौदाबाजार, 17 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समय सीमा की बैठक में विभागीय कार्याे की समीक्षा की। उन्होंने आगामी ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने खराब हैंडपम्प एवं बोर का शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियो को दिये। इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा ने मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0 अंतर्गत अधिकारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। कलेक्टर श्री शर्मा ने जल संरक्षण जनभागीदारी अभियान 2.0 अंतर्गत हैंडपम्प एवं टेप नल के पास सोखता गड्ढा निर्माण शासकीय भवनों प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों में वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण सहित अन्य संरचना निर्माण हेतु निर्धारित लक्ष्य अनुसार समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन अंतर्गत सभी घर के नलो के टोंटियां ठीक हो, अनावश्यक पानी न बहे। उन्होंने निर्देशित किया कि 31 मार्च तक पाइप लाईन बिछाने एवं सड़क मरम्मत का काम पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने व्यवस्थित एवं सुचारु ढंग से नल जल संचालन हेतु ग्राम पंचायतों में जलकर को सुदृढ़ करने कहा। उन्होंने कहा कि जलकर वसूली के लिये जागरूकता अभियान चलाएं, इसमें पहले सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पहले जलकर लें। कलेक्टर ने खाद्य पदार्थाे की गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया कि केवल त्यौहारी सीजन में ही नहीं बल्कि होटलों, ढाबो सहित अन्य दुकानों का नियमित जांच कर अनियमितता पर कार्यवाही करें। उन्होंने पोहा एवं राइस मिलो में भी गुणवत्ता जांच करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा जिला कार्यालय से अनुमोदित होने वाले नस्तियों का एसडीएम कार्यालय से तहसील कार्यालय अधिकतम एक सप्ताह में पहुंच जाना चाहिए। सीमांकन के आवेदनो का ऑनलाइन पंजीयन कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने गोधाम योजना अंतर्गत जिले के सभी विकासखण्डो में 2-2 सुरभि गोधाम निर्माण 15 अप्रैल तक पूरा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गोधाम में चारा के लिये नेपियर घास लगवाएं, मवेशियों के लिये पानी व विश्राम की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि गोधाम मे क्षमता अनुसार आस-पास के गांव के घुमन्तु मवेशियों को रखें ताकि सड़क में विचरण न करें। बैठक में डीएफओ गणवीर धम्मशील, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, अभिषेक गुप्ता, ए,आर, टंडन, निशा नेताम मड़ावी सहित एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।


