छत्तीसगढ़

जिले के स्कूलों में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेशन हेतु लगेगी शिविर, कलेक्टर ने निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाने की अपील की

दुर्ग, 17 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निरंतर मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन में जिले के शासकीय व अशासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों का मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेशन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कई स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, जबकि कुछ स्कूलों में परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं, विद्यार्थियों की स्कूल में उपस्थिति कम होने की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को समन्वय बनाकर स्कूलों में शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि सभी बच्चों का अपडेशन सुनिश्चित किया जा सके। फ़रवरी माह में स्कूलों में कुल 12122 मैंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट तथा 677 आधार अपडेट किया गया है।
भारत सरकार के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया वर्तमान में निःशुल्क की जा रही है। कलेक्टर ने अभिभावकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपने बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेशन आधार सेवा केंद्रों अथवा स्कूलों में आयोजित शिविरों के माध्यम से अवश्य कराएं। वर्तमान में यह सेवा निःशुल्क उपलब्ध है, बाद में प्रति बच्चे 125 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इसलिए सभी अभिभावक समय रहते इस सुविधा का लाभ अवश्य लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *