मुंगेली, 14 मार्च 2026/sns/- शासन की जनकल्याणकारी महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना से कई महिलाएं अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ-साथ अपने बच्चों के स्कूल फीस भुगतान आदि कार्यों में राशि का उपयोग कर रही है। इसी तारतम्य में विकासखंड लोरमी के ग्राम झाफल की श्रीमती गौरी राजपूत परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का प्रयास कर रही हैं। गौरी राजपूत ने बताया कि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी पढ़ाई और आवश्यक शैक्षणिक सामग्री जैसे पुस्तकों की खरीद में करती हैं। इससे उन्हें अपने भविष्य को बेहतर बनाने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक सहायता ने न केवल उनकी पढ़ाई में मदद की है बल्कि परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में भी सहारा दिया है। वे बताती हैं कि पहले आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई जारी रखना कठिन लग रहा था, लेकिन अब योजना से मिलने वाली नियमित सहायता से आत्मविश्वास बढ़ा है और आगे बढ़ने का हौसला मिला है। श्रीमती गौरी राजपूत ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
संबंधित खबरें
राज्य अंलकरण के लिए जिला प्रशासन ने 22 सितम्बर तक मंगाये आवेदन
बिलासपुर, 13 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान, यतियतन लाल सम्मान एवं महाराजा अग्रसेन सम्मान से सम्मानित करने के लिए जिला प्रशासन ने पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से 22 सितम्बर शाम 5.30 बजे तक आवेदन मंगाये है। आवेदक जिसे जिले का निवासी हो उस जिले के कलेक्टर को अपनी प्रविष्टि […]
दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम पृथ्वी निषाद को मिली नई ट्राई साइकिल
मुंगेली, 13 नवंबर 2025/sns/- जिला प्रशासन द्वारा समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों के हित में निरंतर सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं, जिनके तहत उन्हें आवश्यक सहायक उपकरण प्रदाय किए जा रहे हैं, ताकि वे आत्मनिर्भर बन […]
मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने की सौजन्य मुलाकात नक्सल क्षेत्रों में 159 आंगनबाड़ी केंद्र, 70 लाख महिलाओं को ₹10,431 करोड़ – सशक्तिकरण की नई मिसाल रायपुर 29 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला […]

