जांजगीर-चांपा, 13 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने तथा घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और व्यावसायिक दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए खाद्य विभाग की टीम द्वारा जिले के लगातार छापामार कार्यवाही की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी श्री कौशल साहू ने बताया तहसील बलौदा के ग्राम पंचायत पहरिया के विजय स्वीट्स में छापामार कार्यवाही की गई। मौके पर विजय स्वीट्स के संचालक शंकर लाल कुम्भकार के द्वारा घरेलु लाल सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक रूप से नाश्ता तैयार कर व बिक्री करते पाया गया। मौके पर जांच दल के द्वारा 04 नग लाल घरेलू सिलेंडर, 02 नग चुल्हा, 01 नग दोसा प्लेट चुल्हा, 03 नग रेग्यूलेटर एवं 03 नग गैस पाइप की जब्ती की कार्यवाही की गई। उक्त प्रतिष्ठान में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
संबंधित खबरें
वीर बाल दिवस 26 दिसम्बर को
राजनांदगांव, 26 दिसम्बर 2025/sns/- भारत सरकार द्वारा 26 दिसम्बर को दसवें सिक्ख गुरू गोविन्द सिंह जी के पुत्रों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह जी के शहादत को राष्ट्रीय दिवस घोषित करते हुए 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। वीर बाल दिवस मनाये जाने […]
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया सिकलसेल प्रबंधन केन्द्र का शुभारंभ मरीजों को मिलेगा निः शुल्क सेवा
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 7 जुलाई 2025/sns/- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशन में राज्य में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार की जा रही है। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर कलेक्टर संजय कन्नौजे के द्वारा सिकलसेल प्रबंधन सह उपचार एवं परामर्श केन्द्र का शुभारंभ जिला चिकित्सालय सह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ […]
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025, के अंतर्गत सरगुजा में बेटियों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन
अम्बिकापुर, 23 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग, सरगुजा और महिला सशक्तिकरण केंद्र (मिशन शक्ति हब) के संयुक्त तत्वावधान में “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” एवं साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लखनपुर में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्टर श्री विलास भोसकर […]


