दुर्ग, 13 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ आज प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक सुरक्षा का दूसरा नाम बन गई है, जिसके तहत विवाहित महिलाओं को सालाना ₹12,000 की सहायता दी जा रही है। इसी योजना का लाभ उठा रहीं बघेरा की एक साधारण गृहिणी श्रीमती पिंकी यादव की जिंदगी अब पहले से कहीं अधिक आत्मविश्वास से भर गई है। घर-गृहस्थी की जिम्मेदारियों के बीच पिंकी को अक्सर छोटी-बड़ी आर्थिक जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ता था, लेकिन अब हर महीने उनके खाते में आने वाली राशि ने उनकी चिंताओं को कम कर दिया है। पिंकी बड़े गर्व से बताती हैं कि अब चाहे रसोई के राशन का इंतजाम करना हो या परिवार में अचानक आए स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को संभालना, उन्हें किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ती। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए पिंकी यादव कहती हैं कि यह राशि हर मुश्किल वक्त में उनके लिए ’राहत की किश्त’ साबित हो रही है। यह योजना केवल एक वित्तीय मदद नहीं, बल्कि पिंकी जैसी लाखों महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता की नई बुनियाद है।
संबंधित खबरें
मजदूरी से दो-तीन रुपये कमाने वाली कैलाशो बाई को अब हर महीने मिल रहा एक हजार रुपये का संबल
”कोरबा, 12 नवम्बर 2025/sns/- जिले के पोड़ी-उपरोड़ा ब्लॉक के अंतर्गत नवापारा गांव में रहने वाली वृद्धा कैलाशो बाई का जीवन कभी बेहद कठिनाइयों से भरा हुआ था। करीब चार साल पहले पति के निधन के बाद वे पूरी तरह अकेली हो गईं। उम्र के इस पड़ाव में जब उन्हें सहारे की सबसे अधिक जरूरत थी, […]
मुख्यमंत्री से राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री से राज्य नीति आयोग के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर 28 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री गणेश शंकर मिश्रा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री मिश्रा को राज्य नीति आयोग […]
महिला सशक्तिकरण और कुपोषण मुक्ति के लिए 6 जिले के 42 स्व-सहायता समूह को रेडी-टू-ईट निर्माण एवं वितरण का कार्य
महिला सशक्तिकरण और कुपोषण मुक्ति के लिए 6 जिले के 42 स्व-सहायता समूह को रेडी-टू-ईट निर्माण एवं वितरण का कार्य रायपुर, 16 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कुपोषण दूर करने और महिला सशक्तिकरण के लिए रेडी-टू-ईट फूड निर्माण का काम महिला स्व-सहायता समूहों को सौंपते हुए 6 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया […]

