छत्तीसगढ़

अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन निःशुल्क कोचिंग के लिए आवेदन आमंत्रित

दुर्ग, 13 मार्च 2026/sns/- भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा माह जून में उक्त पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (सीसीई) लिया जाना संभावित है।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार वेबसाइट पर आवेदन करने वाले दुर्ग जिले के अभ्यर्थियों को जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा। जो आवेदक निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त करना चाहते है वे भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीयन पश्चात् 20 अप्रैल 2026 तक गूगल https://forms.gle/RRA9gRbAQd5p5cFY6 लिंक के माध्यम से अथवा निम्न क्यूआर कोड स्कैन कर आवेदन कर सकते है। आवेदक को सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी पंजीयन क्रमांक एवं व्हाटसप मोबाईल नम्बर का उल्लेखित करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *