राजनांदगांव, 12 मार्च 2026/sns/-भारतीय थल सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। अविवाहित एवं 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 तक जन्म तिथि वाले इच्छुक एवं योग्य आवेदक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके तहत अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क व स्टोर कीपर), अग्निवरी ट्रेडमैन (8वीं एवं 10वीं उत्तीर्ण) पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक अग्निवीर के दो पदों के लिए योग्यतानुसार आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। ऑनलाईन परीक्षा (सीईई) 1 जून 2026 से 15 जून 2026 के मध्य होने की संभावना है। किसी भी अन्य जानकारी एवं समस्या के समाधान के लिए सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय थल सेना की वेबसाईट, जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर में लोगों ने लिया लाभ
धमतरी, 07 जुलाई 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विकासखंड धमतरी के ग्राम अकलाडोंगरी तथा विकासखंड नगरी के ग्राम करैहा में शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में स्थानीय ग्रामीणों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया […]
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 अक्टूबर को स्टेट स्कूल मैदान में आयोजित संगीत संध्या में होंगे शामिल
राजनांदगांव, 15 अक्टूबर 2025/sns/- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 अक्टूबर को स्टेट स्कूल मैदान में आयोजित संगीत संध्या कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने कार्यक्रम की तैयारी एवं व्यवस्थाओं जायजा लिया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक […]
फूल और संगीत जीवन में शांति और आनंद देते हैं- श्री डेका
गांधी उद्यान में राज्य स्तरीय फल-फूल प्रदर्शनी का शुभारंभ रायपुर, 10 जनवरी 2026/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका आज गांधी उद्यान में आयोजित राज्य स्तरीय फल-फूल प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फूल और संगीत दोनों ही जीवन में शांति और आनंद लाते हैं। जैसे संगीत मन […]

