धमतरी, 07 जुलाई 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विकासखंड धमतरी के ग्राम अकलाडोंगरी तथा विकासखंड नगरी के ग्राम करैहा में शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में स्थानीय ग्रामीणों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया तथा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 01 लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। इसके अतिरिक्त, विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे भविष्य में इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें। इस जनभागीदारी शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की पहुंच को बढ़ाना एवं जनजागरूकता को सुदृढ़ करना रहा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए ।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री साय 23 सितम्बर को करेंगे 51 महतारी सदनों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री साय 23 सितम्बर को करेंगे 51 महतारी सदनों का लोकार्पण धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में राज्य स्तरीय आयोजन धमतरी को 246 करोड़ रूपए के विकास कार्याे की सौगात करेलीबड़ी धमतरी जिले के कुरूद विधानसभा क्षेत्र का गांव है। धमतरी जिले में महतारी सदन निर्माण योजना के अंतर्गत 4 महतारी सदनों का निर्माण […]
बाबा गुरु घासीदास का संदेश मानवता के लिए पथ-प्रदर्शक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बाबा गुरु घासीदास का संदेश मानवता के लिए पथ-प्रदर्शक: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ‘मनखे-मनखे एक समान’ का विचार विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला: मुख्यमंत्री रायपुर, 20 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सारंगढ़ स्थित गुरु घासीदास ज्ञान स्थली, पुष्पवाटिका में आयोजित तीन दिवसीय संत गुरु घासीदास रजत जयंती समारोह के समापन अवसर पर मुख्य […]
पीएमश्री योजना अंतर्गत स्वीकृत रिक्त पदों पर दावा आपत्ति आमंत्रित
रायगढ़, 27 दिसम्बर 2025/sns/- जिले में पीएमश्री योजना अंतर्गत स्वीकृत रिक्त योगा प्रशिक्षक एवं खेल शिक्षक तथा संगीत शिक्षक पद के लिए के लिए गत दिवस आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण पश्चात पात्र एवं अपात्र सूची जारी किया गया है। अपात्रता के कारण का भी उल्लेख किया गया है। इस संबंध […]

