अम्बिकापुर, 12 मार्च 2026/sns/- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत संचालित आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्ड निर्माण का विशेष महाअभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले में एक ही दिन में 1756 वय वंदना कार्ड बनाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का शत-प्रतिशत कार्ड बनाना लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाता है, वहीं 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी 5 लाख रुपये तक की उपचार सुविधा दी जाती है। इसके अलावा एपीएल परिवारों को 50 हजार रुपये तक का लाभ मिलता है। साथ ही मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 25 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में 11 मार्च 2026 को जिले में कार्ड निर्माण के लिए महाअभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम स्तर पर सचिव, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनों द्वारा शिविर आयोजित कर तथा घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदना कार्ड बनाए गए। विशेष रूप से दिव्यांगजनों एवं ऐसे बुजुर्ग जो शिविर स्थल तक नहीं पहुंच सके, उनके घर जाकर भी कार्ड जारी किए गए। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 17,989 कार्ड निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध अब तक 16,810 कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो कि 93.04 प्रतिशत उपलब्धि है। महाअभियान के माध्यम से शेष पात्र हितग्राहियों का भी कार्ड निर्माण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बुजुर्गों को निःशुल्क उपचार का लाभ मिल सके।
संबंधित खबरें
जिले में एम एस एमई के लिए वैकल्पिक वित्तपोषण पर कार्यशाला आयोजित
राजनांदगांव, 12 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों एमएसएमई को पारंपरिक बैंकिंग साधनों से आगे बढ़कर वैकल्पिक वित्तीय स्त्रोतों से सहायता प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के अंतर्गत वैकल्पिक वित्तपोषण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला व्यापार […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू
सघन कुष्ठ खोज अभियान 35 से अधिक मरीजों की जांच कर दी गई दवाई एवं परामर्श
मुंगेली, 29 दिसम्बर 2025/sns/- राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ रोग के संक्रमण की रोकथाम एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार 31 दिसंबर तक जिले में सघन कुष्ठ खोज अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा के मार्गदर्शन […]


