अम्बिकापुर, 12 मार्च 2026/sns/- को प्रकाशित समाचार के आधार पर जिले में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की शिकायत पर खनिज विभाग द्वारा जांच की गई। जांच के दौरान देवगढ़ धाम के समीप रेणुका नदी तथा मुटकी घाट क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के मामले पाए गए। खनिज अमले द्वारा कार्रवाई करते हुए चार रेत परिवहन वाहनों को जब्त कर थाना लखनपुर की अभिरक्षा में सौंपा गया। इसके अतिरिक्त रास्ते में अवैध गिट्टी परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन को भी जब्त किया गया। साथ ही अवैध रेत परिवहन करते पाए जाने पर एक अन्य वाहन को जब्त कर थाना मणिपुर की अभिरक्षा में सौंपा गया है। उक्त सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4), 21(5) एवं 23 के तहत आगे की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है। खनिज विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में भी उदयपुर एवं लखनपुर क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पाए जाने पर 15 वाहनों को जब्त किया गया था तथा कुल 2,54,436 रुपये की अर्थदंड राशि खनिज मद में जमा कराई गई है। खनिज अधिकारी अनिल कुमार साहू ने बताया कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक श्री मनोज कुमार, सुपरवाइजर सुरेश सिंह ठाकुर, पंकज कुमार, मंजीत माझी तथा नगर सैनिक राजेश कुमार सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।
संबंधित खबरें
संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने ली सी.एस.आर. मद की समीक्षा बैठक
अंबिकापुर, 26 फरवरी 2026/sns/- सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा की अध्यक्षता में बुधवार को सी.एस.आर. मद की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने उपस्थित सर्व संबंधितों से सी.एस.आर. मद के प्राप्त प्रस्ताव की जानकारी ली। उन्होंने पिछले दो वित्तीय वर्ष में सीएसआर मद से स्वीकृत किये गये कार्यों, पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली तथा […]
आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को जिले के 12 केन्द्रों में होगी आयोजित
मुंगेली, 24 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यवसायिक मंडल रायपुर द्वारा आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 01.15 बजे तक जिले के 12 केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 04 हजार 300 से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार परीक्षा के सफल आयोजन के संबंध में […]
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 हमर बिलासपुर पूरे देश में दूसरा सबसे स्वच्छ शहर
बिलासपुर, 17 जुलाई 2025/sns/- बिलासपुर ने इतिहास रच दिया है, बिलासपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है,न्यायधानी बिलासपुर पूरे देश में दूसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित हुआ है। यह बिलासपुर में रहने वाले एवं उससे जुड़े लोगों के लिए गर्व का दिन है। नई दिल्ली में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के […]


