छत्तीसगढ़

संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने ली सी.एस.आर. मद की समीक्षा बैठक


अंबिकापुर, 26 फरवरी 2026/sns/- सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा की अध्यक्षता में बुधवार को सी.एस.आर. मद की बैठक आयोजित की गई। उन्होंने उपस्थित सर्व संबंधितों से सी.एस.आर. मद के प्राप्त प्रस्ताव की जानकारी ली। उन्होंने पिछले दो वित्तीय वर्ष में सीएसआर मद से स्वीकृत किये गये कार्यों, पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्यों की जानकारी ली तथा प्रगतिरत निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने  सीएसआर प्रपोजल पर शीघ्र कार्यवाही हेतु उपस्थित संबंधितों को निर्देशित किया और स्पष्ट किया कि प्रस्तुत प्रपोजल जनहित, आवश्यकता व प्रभावित क्षेत्रों में ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, इसलिए प्राथमिकता के साथ इनकी आपूर्ति करना सुनिश्चित करें।
इस दौरान उपायुक्त सरगुजा श्री आर.के. खूंटे, एसईसीएल बैकुंठपुर चिरमिरी विश्रामपुर के एरिया प्रबंधक, ए एम हसदेव एरिया, राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के डिप्टी सीई एवं कार्यपालन अभियंता सहित सर्व सम्बंधित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *