छत्तीसगढ़

आठवें केंद्रीय वेतन आयोग द्वारा 30 अप्रैल तक हितधारकों से सुझाव आमंत्रित

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 मार्च 2026/sns/-आठवें केंद्रीय वेतन आयोग ने वेबसाइट (8cpc.gov.in) पर सेवारत कर्मचारियों, पेंशनभोगियों के संघों, यूनियनों, संगठनों, संस्थानों के साथ-साथ कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और इच्छुक व्यक्तियों से ज्ञापन, सुझाव आमंत्रित करने के लिए एक ऑनलाइन प्रारूप उपलब्ध कराया है। 30 अप्रैल 2026 तक राय और सुझाव दिए जा सकेंगे।

ज्ञापन प्रस्तुत करने का प्रारूप माय जीओवी डॉट इन पोर्टल  innovateindia.mygov.in पर भी उपलब्ध है। आयोग ने हितधारकों से अनुरोध किया है कि वे केवल इस पोर्टल पर ही अपने सुझाव प्रस्तुत करें। कागजी प्रतियां, ईमेल और पीडीएफ स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *