अम्बिकापुर, 12 मार्च 2026/sns/- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत संचालित आयुष्मान वय वंदना योजना के तहत जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्ड निर्माण का विशेष महाअभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत सरगुजा जिले में एक ही दिन में 1756 वय वंदना कार्ड बनाए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का शत-प्रतिशत कार्ड बनाना लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को 5 लाख रुपये तक के निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाता है, वहीं 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी 5 लाख रुपये तक की उपचार सुविधा दी जाती है। इसके अलावा एपीएल परिवारों को 50 हजार रुपये तक का लाभ मिलता है। साथ ही मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 25 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में 11 मार्च 2026 को जिले में कार्ड निर्माण के लिए महाअभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम स्तर पर सचिव, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं मितानिनों द्वारा शिविर आयोजित कर तथा घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों के वय वंदना कार्ड बनाए गए। विशेष रूप से दिव्यांगजनों एवं ऐसे बुजुर्ग जो शिविर स्थल तक नहीं पहुंच सके, उनके घर जाकर भी कार्ड जारी किए गए। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 17,989 कार्ड निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके विरुद्ध अब तक 16,810 कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो कि 93.04 प्रतिशत उपलब्धि है। महाअभियान के माध्यम से शेष पात्र हितग्राहियों का भी कार्ड निर्माण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक बुजुर्गों को निःशुल्क उपचार का लाभ मिल सके।
संबंधित खबरें
पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 31 अगस्त तक कर सकते है आवेदन अधिक जानकारी हेतु अध्ययन केंद्र एनसीसी कार्यालय तहसील रोड कोरबा में कर सकते है संपर्क
कोरबा, 07 अगस्त 2025/sns/- पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र जुलाई-जून 2025-26 लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस हेतु पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर के दूरवर्ती शिक्षा अंतर्गत अध्ययन केंद्र कोरबा में प्रवेश प्रारंभ है। वर्तमान में अध्ययन केंद्र कोरबा, तहसील […]
छत्तीसगढ़ में महत्वपूर्ण खनिजों की खोज से खुला समृद्धि का नया द्वार
रणनीतिक खनिजों की खोज में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक छलांग:छत्तीसगढ़ में निकेल-क्रोमियम-PGE की पुष्टि रायपुर, 5 अगस्त 2025/खनिज विकास के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। मेसर्स डेक्कन गोल्ड माइनिंग लिमिटेड (DGML) ने राज्य में हाल ही में प्राप्त संयुक्त अनुज्ञा क्षेत्र में निकल (Nickel), क्रोमियम (Chromium) और प्लेटिनम समूह के तत्वों […]
निर्धारित समय पर छात्रों को नास्ता प्रदान नही करने वाले विद्यालयों पर होगी कार्यवाही
कोरबा, 03 सितम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने टीएल के विभागवार लम्बित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए शीघ्र निराकरण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने ई-ऑफिस […]

