सुकमा, 09मार्च 2026/sns/-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन तथा जिला सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शबरी ऑडिटोरियम सुकमा में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन को हर्षाेल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री अमित सिंह तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं और खेलों का आयोजन किया गया जिसमें कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ जैसे खेल शामिल रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुनर्वासित युवाओं, महिलाओं और स्कूली छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महतारी वंदन सम्मेलन के दौरान विभिन्न विभागों एवं महिला स्वसहायता समूहों द्वारा स्टॉल भी लगाए गए। कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने स्टाल का निरीक्षण किया। उन्होंने सेल्फी जोन में फोटो भी खिंचवाई। यहां निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जहां महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 25 वीं किश्त का ऑनलाइन भुगतान किया गया। शबरी ऑडिटोरियम सुकमा से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ महिला कोष की ऋण योजना के तहत 4 हितग्राहियों को ऋण राशि का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया। इसमें बैयर सिंधु को 40 हजार रुपये, सुनीता को 2 लाख रुपये, गीता सोड़ी को 1 लाख रुपये और जय अम्मा स्व सहायता समूह पुसगुड़ा को 2 लाख रुपये महिला कोष से प्रदान किया गया। इसके साथ ही जिले की महिला स्व सहायता समूह में कार्यरत 25 महिला केडरों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने समूह से जुड़कर अपने परिवार के भरण-पोषण, सुकन्या समृद्धि योजना एवं अन्य आवश्यक कार्यों में सहयोग कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री अमित कुमार ने बताया कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने और लोगों की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए नियद क्षेत्रों में सेवा एक्सप्रेस चलाया जा रहा है। ये ऐसे गांव हैं जहाँ पहले नक्सलवाद के कारण लोग पहुँच नहीं पाते थे। गोगुण्डा जैसे दूरस्थ पहुँचविहीन पंचायत में 160 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्व सहायता समूह से जोड़ लिया गया है। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। कहते हैं कि जब एक पुरुष पढ़ता है तो केवल एक व्यक्ति पढ़ता है लेकिन जब एक महिला पढ़ती है तो पूरा परिवार पढ़ता है। जब आप पढ़ेंगे हमारी बच्चियाँ पढ़ेंगीं तो हमारे सोसाइटी का तीव्र विकास होगा। हमारे सुकमा के बच्चे पूरे छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में हमारा नाम रोशन करेंगे। आज हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं का सम्मान करते हैं।इस अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री धनीराम बारसे, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती गीता कवासी, नगर पालिका अध्यक्ष सुकमा श्री हूंगाराम मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष दोरनापाल श्रीमती राधा नायक, जनपद उपाध्यक्ष सुकमा श्रीमती रीना पेद्दी, जिला पंचायत सदस्य श्री हूंगाराम मरकाम, श्रीमती माड़े बरसे, श्रीमती संजना नेंगी, जनप्रतिनिधि श्री दिलीप पेद्दी, श्री विश्वराज चौहान, श्री संजय सोढ़ी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री जितेंद्र बघेल, एपीसी श्री आशीष राम, महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती प्रमिला सिंह, सीडीपीओ श्री हितेन्द्र नगेशिया, केंद्र प्रशासन सखी सेंटर सुश्री डालिमा गौर, मिशन समन्वयक श्री शांति सेठिया, श्रीमती मनीषा शर्मा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

