छत्तीसगढ़

बोर्ड ऑफ विजिटर के सदस्यों ने किया जिला जेल का निरीक्षण

बलौदाबाजार, 02 मार्च 2026/sns/- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अब्दुल जाहिद कुरैशी की अध्यक्षता में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला जेल विजिटर्स बोर्ड के सदस्यों ने आज संयुक्त रूप से जिला जेल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण में जेल के अंदर जातिगत भेदभाव की प्रथा नही होना पाया गया है। जेल के समस्त बैरकों में जाकर उपस्थित बंदियों एवं जेल के कर्मचारी एवं अधिकारियों से चर्चा की गई तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य परीक्षण एवं समय-समय पर चिकित्सा प्राप्त होने के संबंध में पूछा गया जो जेल नियमावली के अनुसार उचित होना पाया गया। बंदियों को विधिक सहायता के लिये जेल में लीगल एड क्लिनिक की स्थापना प्राधिकरण के द्वारा की गई है। लीगल एड डिफेंस कौंसिल के सदस्य, पेनल अधिवक्ता, पैरालीगल वालंटियर नियमित रूप से जेल विजिट कर बंदियों से मुलाकात कर उनके प्रकरणों की जानकारी प्रदान की जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलौदाबाजार के द्वारा समय-समय पर जिला जेल बलौदाबाजार में विधिक सेवा साक्षरता का आयोजन किया जा रहा है। जेल में बंदियों को विधिक सहायता प्राप्त हो सके, इसलिए प्रत्येक बुधवार जेल समीक्षा की जाती है। बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए ‘‘आर्ट ऑफ लिविंग’’ का कोर्स बंदियों को जेल में कराया जा रहा है, जिससे बंदी अपने आप में बदलाव महसूस कर रहे हैं। बंदियों को साक्षर बनाने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।

इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अमिता जायसवाल, अपर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *