छत्तीसगढ़

’कृषक उन्नति योजना’ से कृषक वर्ग को संबल मिला है- कृषक श्री नेमीचंद

दुर्ग, 02 फरवरी, 2026/sns/- प्रदेश सरकार की कृषक हितैशी प्रयासों से प्रदेश के खेतीहर समाज में खुशहाली की नई लहर दौड़ रही है। आज ’कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत जिले के तीनों विकासखण्डों में गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन कर अंतर की राशि का भुगतान किया गया। विकासखण्ड दुर्ग में आयोजित भव्य समारोह में ग्रामों से आए कृषकों ने राज्य सरकार की नीतियों के प्रति अपना विश्वास जताया। इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए कंजरा (भिलाई) के उन्नत कृषक श्री नेमीचंद देशमुख ने शासन की दूरगामी सोच की प्रशंसा करते हुए इसे ग्रामीण विकास के लिए इसे क्रांतिकारी कदम बताया। श्री देशमुख ने अपनी बात रखते हुए कहा, ’मुख्यमंत्री श्री साय के कुशल नेतृत्व में कृषकों को उनके पसीने की पूरी कीमत और वाजिब अधिकार बिना किसी विलंब के मिल रहा है। इस योजना के माध्यम से प्राप्त वित्तीय सहायता ने हमें भविष्य की फसलों के लिए मानसिक और आर्थिक रूप से सशक्त बना दिया है।’ उन्होंने कहा कि जिस तरह से किसान वर्ग की छोटी-बड़ी समस्याओं को समझकर त्वरित समाधान किया जा रहा हैं, वह वाकई काबिले तारीफ है। इस प्रत्यक्ष लाभ से किसानों के बीच बिचौलियों का डर खत्म हुआ है और कृषक वर्ग को संबल मिला है। नेमीचंद जी ने इस पारदर्शी व्यवस्था व कल्याणकारी सोच के लिए प्रदेश सरकार का साधुवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *