छत्तीसगढ़

जनजातीय कर्मा लोक नृत्य महोत्सव सीतापुर विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न

अम्बिकापुर, 04 नवम्बर 2025/sns/-  आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के निर्देशानुसार आज सीतापुर विकासखंड मुख्यालय में उत्तर जनजातीय क्षेत्र जनजातीय कर्मा लोक नृत्य महोत्सव की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री शिव भरोस बेक, श्रीमती यासु बाई जिला पंचायत सदस्य, श्री विजय गुप्ता, श्री सुशील मरावी, जनपद सीईओ खुश्बू शास्त्री सहित अन्य जनपद सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें विभिन्न ग्राम पंचायतों के सेक्टरों से कुल 10 लोकनृत्य दलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रस्तुत पारंपरिक जनजातीय लोक नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप ब्लॉक स्तरीय विजेता के रूप में चयनित दो दलों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयनित किया गया। ग्राम पंचायत कुनमेरा से रसिका कर्मा नृत्य दल, घुठियापारा, ग्राम पंचायत केरजु से चंदे आदिवासी कुरड़ कर्मा दल, कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री राम सिंह ठाकुर द्वारा विजेता दलों को शील्ड, पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, ग्रामीणजन एवं स्थानीय कलाकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *