दुर्ग, 02 फरवरी, 2026/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार की ‘कृषक उन्नति योजना’ प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए खुशहाली और आर्थिक सशक्तिकरण का नया आधार बन गई है। उक्त योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रदेश के लाखों किसानों के बैंक खातों में सीधे आदान सहायता राशि (अंतर की राशि) हस्तांतरित की। इस महत्वपूर्ण पहल से विकासखंड दुर्ग अंतर्गत ग्राम कातरो के प्रगतिशील किसान श्री द्वारिका बेहद उत्साहित हैं, उन्होंने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा “सरकार ने जो वादा किया था, कि त्यौहार के पूर्व अंतर की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी, आज इस वादे को पूरी ईमानदारी से पूरा किया है।” उनका मानना है कि मुख्यमंत्री श्री साय के इस किसान हितैषी निर्णय से प्रदेश की खेती-किसानी को नई गति मिली है और आज खाते में राशि आने से अब वे अपनी कृषि जरूरतों के साथ साथ त्यौहार के खर्च भी समय पर और बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस किसान हितैषी निर्णय के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।
संबंधित खबरें
आंतरिक शिकायत समिति गठित नहीं करने वाले 17 महाविद्यालय के प्राचार्यों को नोटिससी-बॉक्स पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य, समिति नहीं बनाने पर 50 हजार रुपए का जुर्माना
रायगढ़, 24 जनवरी 2026/sns/- कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। ऐसे सभी कार्यालय एवं शैक्षणिक संस्थान, जहाँ 10 या उससे अधिक अधिकारी/कर्मचारी कार्यरत हैं, वहाँ आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य है। इसके बावजूद जिले के 17 महाविद्यालयों में समिति का गठन नहीं किए […]
बस्तर संभाग में सतत विकास लक्ष्य के डैशबोर्ड में डेटा एंट्री पर कार्यशाला नया डेटा डैशबोर्ड होगा लॉन्च
जगदलपुर, 09 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के सतत विकास लक्ष्यों और छत्तीसगढ़ अंजोर विजन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग स्तरीय एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से नव विकसित सतत विकास लक्ष्य डैशबोर्ड में डेटा प्रविष्टि के संबंध में […]
राज्यपाल श्री डेका से राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री सिंह ने की सौजन्य भेंट
रायपुर, 14 अगस्त 2025/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने सौजन्य भेंट की।


