छत्तीसगढ़

बस्तर संभाग में सतत विकास लक्ष्य के डैशबोर्ड में डेटा एंट्री पर कार्यशाला नया डेटा डैशबोर्ड होगा लॉन्च

जगदलपुर, 09 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के सतत विकास लक्ष्यों और छत्तीसगढ़ अंजोर विजन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग स्तरीय एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से नव विकसित सतत विकास लक्ष्य डैशबोर्ड में डेटा प्रविष्टि के संबंध में आयोजित किया गया है।
कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला शुक्रवार 12 सितम्बर को सुबह 10 बजे से कुम्हरावंड स्थित शहीद गुंडाधूर कृषि महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित की जाएगी। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संभागीय स्तर पर सभी जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारियों तथा विभिन्न विभागीय अधिकारियों को सतत विकास लक्ष्य डैशबोर्ड पर डेटा एंट्री का प्रशिक्षण देना है। यह डैशबोर्ड राज्य की विकास योजनाओं की प्रगति को ट्रैक करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *