दुर्ग, 02 फरवरी, 2026/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार की ‘कृषक उन्नति योजना’ प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए खुशहाली और आर्थिक सशक्तिकरण का नया आधार बन गई है। उक्त योजना के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज प्रदेश के लाखों किसानों के बैंक खातों में सीधे आदान सहायता राशि (अंतर की राशि) हस्तांतरित की। इस महत्वपूर्ण पहल से विकासखंड दुर्ग अंतर्गत ग्राम कातरो के प्रगतिशील किसान श्री द्वारिका बेहद उत्साहित हैं, उन्होंने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा “सरकार ने जो वादा किया था, कि त्यौहार के पूर्व अंतर की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी, आज इस वादे को पूरी ईमानदारी से पूरा किया है।” उनका मानना है कि मुख्यमंत्री श्री साय के इस किसान हितैषी निर्णय से प्रदेश की खेती-किसानी को नई गति मिली है और आज खाते में राशि आने से अब वे अपनी कृषि जरूरतों के साथ साथ त्यौहार के खर्च भी समय पर और बेहतर ढंग से पूरा कर सकेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस किसान हितैषी निर्णय के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।
संबंधित खबरें
नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 कक्षा 6वी में पंजीकृत परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन जानकारी सुधार की अंतिम तिथि 30 अगस्त
जांजगीर-चांपा, 28 अगस्त 2025/sns/- जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली चयन परीक्षा-2026 के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों के जानकारी (ग्राम, शहर, लड़का, लड़की, विकलांगता, वर्ग, समुदाय एवं परीक्षा का माध्यम हिंदी, अंग्रेजी) में यदि सुधार की आवश्यकता हो तो नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/EditChilderndetails/EditLogin […]
क़ृषि उपज मण्डी परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आज हरित योग के तहत 200 पौधों का होगा रोपण कलेक्टर ने अधिकारियो के साथ तैयारियों का लिया जायजा
बलौदाबाजार, 20 जून 2025/sns/- 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2025 क़ो बलौदाबाजार स्थित नवीन क़ृषि उपज मण्डी परिसर में जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 7 बजे से होगा। कलेक्टर दीपक सोनी शुक्रवार क़ो क़ृषि उपज […]
राज्यपाल श्री डेका ने गोद ग्रामों में आजीविका कार्यो को गति देने के दिए निर्देश
रायपुर, 02 जनवरी 2026/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा गोद लिए गए ग्रामों में आजीविका, कौशल विकास और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए गए है। राज्यपाल श्री डेका ने आज समाज कल्याण विभाग, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं हथकरघा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर गोद […]

