जांजगीर-चांपा, 28 अगस्त 2025/sns/- जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली चयन परीक्षा-2026 के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों के जानकारी (ग्राम, शहर, लड़का, लड़की, विकलांगता, वर्ग, समुदाय एवं परीक्षा का माध्यम हिंदी, अंग्रेजी) में यदि सुधार की आवश्यकता हो तो नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/EditChilderndetails/EditLogin पर लॉगिन कर परीक्षार्थी 30 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन सुधार कर सकते हैं। प्राचार्य पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, चिस्दा ने बताया कि निर्धारित समयावधि के पश्चात व्यक्तिगत जानकारी में किसी प्रकार का संशोधन नहीं होगा।
संबंधित खबरें
“प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1032 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग
रायपुर, 12 फरवरी 2026/sns/-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य है – बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते […]
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना
राजनांदगांव, 11 अगस्त 2025/sns/ – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी राजनांदगांव के द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जनमानस को लाभ दिलाने के लिए वृहदस्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दिशा में मोहला, छुरिया, डोंगरगांव, राजनांदगांव, खैरागढ़ एवं डोंगरगढ़ में शिविर लगाकर इस योजना के बारें में विस्तृत जानकारी […]
12 वर्षीय कथक नृत्यांगना इशिता कश्यप ने दी मनमोहक प्रस्तुति
रायगढ़, 03 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के मंच पर कोरबा की मात्र 12 वर्षीय कथक नृत्यांगना ईशिता कश्यप ने अपनी सधी हुई प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पं. मोरध्वज वैष्णव से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही ईशिता ने 4 वर्ष की आयु से नृत्य साधना शुरू की और कम उम्र में […]

