बिलासपुर, 26 फरवरी 2026/sns/-आगामी होलिका दहन, होली एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 27 फरवरी को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई है।बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में सायं 5.30 बजे आयोजित होगी। इन पर्वों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श के लिए बैठक बुलाई गई है। जिला प्रशासन ने शांति समिति के सदस्यों एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। बैठक में पर्वों के दौरान सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी, ताकि जिले में सभी त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सकें।
संबंधित खबरें
शासकीय आईटीआई तखतपुर में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 से
बिलासपुर, 15 जुलाई 2025/sns/- शासकीय आईटीआई तखतपुर में प्रवेश सत्र 2025-26 एवं 2025-27 के लिए क्रमशः व्यवसाय विद्युतकार 20 सीट, फिटर 20 सीट एवं कोपा 48 सीटों के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू हो रही है। इच्छुक अभ्यर्थी 23 जुलाई 2025 की रात्रि 11.59 बजे तक आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी पोर्टल […]
जिले में गौधाम स्थापना हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न
बिलासपुर, 20 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ प्रदेश के निराश्रित, घुमन्तू तथा कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम अंतर्गत जप्त गौवंश पशुओं के संरक्षण, संवर्धन एवं विस्थापन हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौधाम योजना स्वीकृत की गयी है। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में गौधामों के संचालन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की प्रथम बैठक मंथन सभा कक्ष में […]
जिले के 69 ग्रामों में ‘स्वास्थ्य मित्र’ की नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित
बीजापुर, 20 जनवरी 2026/sns/- बीजापुर जिले में नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 69 ग्रामों में‘स्वास्थ्य मित्र’ की अस्थायी नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बीजापुर द्वारा विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किया गया है। जारी सूचना के […]

