छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने विद्यार्थियों के बैंक खातों की आधार सीडिंग के लिए शिविर लगाने के दिए निर्देश

कवर्धा, 25 फरवरी, 2026/sns/- कबीरधाम जिले के अंतर्गत समस्त शालाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की राज्य छात्रवृत्ति का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किए जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। जिला अंतर्गत राज्य छात्रवृत्ति के लिए पंजीकृत 61,776 विद्यार्थियों का आधार सीडिंग किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने निर्देशित किया है कि जिले के अंतर्गत संचालित समस्त बैंकों द्वारा विद्यालयों में शिविर आयोजित कर अध्ययनरत विद्यार्थियों के निःशुल्क आधार-सीडेड खाते खोले जाएं। साथ ही जिन विद्यार्थियों के बैंक खातों में आधार सीडिंग नहीं है, उनके खातों की आधार सीडिंग कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि जिले के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *