कवर्धा, 25 फरवरी, 2026/sns/- कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए की मान से 12 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृत दी है। इसके तहत ग्राम दरिया निवासी साजन मेरावी की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पति श्री संपत सिंह को, ग्राम आमानारा निवासी टीकोबाई की नाला में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पुत्र श्री कारेलाल को और ग्राम कुल्हीडोंगरी निवासी किरण परस्ते की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पिता श्री राजकुमार परस्ते को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की मंजूरी दी गई है।
संबंधित खबरें
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री ने रायगढ़ में समाज प्रमुखों से किया आत्मीय संवाद28 समाजों के प्रतिनिधियों से की चर्चा, जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का आह्वानविभिन्न समाजों ने रखीं मांगें और सुझाव, मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन मुख्यमंत्री ने समाज के प्रमुख जनों के साथ आत्मीय संवाद के बाद सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामूहिक रूप से भोजन भी ग्रहण किया
रायगढ़, 16 फरवरी 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाज प्रमुखों से आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया। मुख्यमंत्री ने समाज के समग्र विकास में सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति […]
आयुक्त सह संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला पहुंची सुकमा
सुकमा, 21 जुलाई 2025/sns/- आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सुकमा विकासखण्ड में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र चिंगावरम और उपस्वास्थ्य केंद्र कोर्रा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने मरीजों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं डॉक्टरों से चर्चा कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उल्टी-दस्त और […]
अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर
अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरूद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई रायपुर, 29 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध प्लाटिंग एवं शासकीय भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल के मार्गदर्शन […]


