छत्तीसगढ़

पुर्नवासित युवाओं को मिली रोजगार की गारंटी


बीजापुर, 26 नवंबर 2025/sns/-नक्सल विचार धारा से मोहभंग होने के बाद समाज की मुख्य धारा में वापस लौटे कुल 171 पुर्नवासित युवाओं को अब गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराने के उदेश्य से महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत जाबकार्ड बनाए गए हैं। महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत प्रत्येक परिवार रोजगार कार्ड में मांग अनुसार 100 दिवस की रोजगार की गारंटी दिये जाने के प्रावधान हैं।
कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए योजना से जुड़े जिला स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इन युवाओं के बीच पहुंचकर महात्मा गांधी नरेगा योजना में कार्य करने पर वर्तमान मजदूरी दर 261 रूपये मिलने की जानकारी साझा की। महात्मा गांधी नरेगा योजना में हितग्राही मूलक कार्यों की श्रेणी में आजीविका संवर्धन हेतु डबरी, गाय शेड, बकरी शेड, कुआं निर्माण किये जाने विस्तृत रूप से  बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *