छत्तीसगढ़

प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्रतीक्षा सूची की काउंसलिंग 28 जुलाई को

सुकमा, 24 जुलाई 2025/sns/- प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु मेरिट एवं द्वितीय प्रतीक्षा सूची से राज्य स्तरीय काउंसलिंग 28 जुलाई को होगा। छत्तीसगढ़ के प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों की वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची विभाग की वेबसाईट एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन https://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। द्वितीय प्रतीक्षा सूची में दर्शित विद्यार्थीयों का काउंसलिंग, निर्धारित तिथि एवं समय में होगा। इसलिए वे सभी दस्तावेजों सहित अनिवार्य रूप से उपस्थित हो। मेरिट सूची में दर्शित विद्यार्थी के साथ एक अभिभावक, पालक को काउंसलिंग स्थल में प्रवेश की पात्रता होगी और निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में रिक्त सीट के आधार पर संस्था आबंटित किया जाएगा।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग सुकमा से प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुर में स्थित प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय गुढ़ीयारी को काउंसिलिंग स्थल बनाया गया है, जहां काउंसिलिंग 28 जुलाई को समय प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इस दिन मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची के सभी वर्ग के बालक और बालिका प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेजों के साथ काउंसिलिंग में उपस्थित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *