सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 फरवरी 2026/sns/- भारतीय थल सेना द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के अविवाहित उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर सैनिक के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन पंजीयन व आवेदन आमंत्रित की गई है। भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 1 अप्रैल 2026 तक थलसेना के वेबसाईट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन (www.joinindianarmy.nic.in) के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन व आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। अग्निवीर सैनिक भर्ती अंतर्गत जनरल ड्यूटी तकनीकी, ऑफिस असिस्टेंट, ट्रेडमैन, महिला सैन्य पुलिस एवं नियमित कैडर भर्ती, धर्म गुरू, नर्सिंग सहयोगी तथा हवलदार एसएसी के पदों भर्ती की जाएगी। जिसके लिए ऑनलाईन परीक्षा का आयोजन जून 2026 में संभावित है। भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त केन्द्रीय व राज्यकीय शिक्षा बोर्ड व संस्था से कक्षा 8वीं, 10वीं या 12वीं, आटीआई, इंजीनियरिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की ऊंचाई, वजन, सीना विभिन्न पदों हेत अलग-अलग है। अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट हेतु ऑनलाईन परीक्षा के समय टाईपिंग टेस्ट भी देना होगा। उम्मीदवार को चयन हेतु कम्प्यूटर आधारित ऑनलाईन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण करना होगा। भर्ती की विस्तृत जानकारी थल सेना के वेबसाईट सेना भर्ती कार्यालय शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम के पास नवा रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212, 2965214 तथा कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के अधिकारी रामजीत राम से मोबाइल नंबर 9424184279 से प्राप्त कर सकते हैं ।
संबंधित खबरें
स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण
दुर्ग, 13 अगस्त 2025/sns/- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जिला मुख्यालय स्थित प्रथम बटालियन दुर्ग में आयोजित स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में प्रातः 9 बजे ध्वाजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। परेड का निरीक्षण कर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन करेंगे।
सैचुरेशन शिविरों में पहुंचे जिला सीईओ, ग्रामीणों से सीधे संवाद कर जाना योजनाओं का हाल
सुकमा, 20 फरवरी 2026/sns/-मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर ने कोंटा विकासखंड के संवेदनशील और दूरस्थ क्षेत्रों का विस्तृत फील्ड भ्रमण किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत जानना और “सैचुरेशन कैंप“ (पूर्णता शिविर) के […]
धमतरी में 10 से 24 जनवरी तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन
मोहला, 08 जनवरी 2025/sns/-भारतीय सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा आयोजित ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक संपन्न हुई थी। उक्त परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन 10 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी (छत्तीसगढ़) में […]

