सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 फरवरी 2026/sns/- सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा सेना में महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउन्ड झिंझारी कटनी मध्यप्रदेश में किया गया है, जिसमें सेना भर्ती कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ अंतर्गत आने वाले सभी 33 जिलों की ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल हुए महिला उम्मीदवार भी हिस्सा लेंगी। ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण महिला उम्मीदवार ही शारीरिक दक्षता और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लें सकेंगे। शारीरिक दक्षता, दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल जबलपुर में चिकित्सा जांच की जाएगी। रैली में भाग लेने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर भेजा गया है। साथ ही प्रवेश पत्र वेबसाईट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध है और ईमेल पर भेजा गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश पत्र एवं रैली अधिसूचना के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज के साथ साथ आधार कार्ड से लिंक मोबाईल भी लेकर आना अनिवार्य है।
संबंधित खबरें
सार्वजनिक वितरण प्रणाली कार्य में लापरवाही पर खाद्य निरीक्षक निलंबित
अम्बिकापुर, 18 जुलाई 2025/ sns/- राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संदिग्ध राशन कार्डों के भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है। इस क्रम में खाद्य निरीक्षक श्री सतपाल सिंह कंवर, अम्बिकापुर (शहरी) को 15 जुलाई 2025 तक सत्यापित जानकारी विभागीय वेबसाइट में दर्ज करने […]
विभागीय समन्वय से बनेगी संयुक्त कार्य योजना, अधिक लोगों को मिलेगा लाभ-राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष श्री रूप सिंह मंडावी
मोहला, 11 दिसम्बर 2025/sns/- एक नया और आकांक्षी जिला है मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी यहां संभावनाएं अपार हैं और जरूरत है कि सभी विभाग एकजुट होकर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करें। जब विभागीय समन्वय मजबूत होगा, तो जिले के अधिक से अधिक लोग लाभान्वित होंगे और यह जिला निश्चित रूप से राज्य में प्रगति की […]
जिले में अब तक 877.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
दुर्ग, 27 सितम्बर 2025/sns/- जिले में 1 जून 2025 से 27 सितम्बर 2025 तक 877.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। कार्यालय कलेक्टर भू अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सर्वाधिक वर्षा 1295.5 मिमी पाटन तहसील में तथा न्यूनतम 641.0 मिमी. तहसील धमधा में दर्ज की गई है। […]


