छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर संपन्न

दुर्ग, 22 फरवरी 2026/sns/- छतीसगढ़ शासन के श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन के निर्देश पर कर्मचारी राज्य बीमा योजना, (श्रम विभाग) अंतर्गत पंजीकृत बीमित (श्रमिकों) के प्रतिमाह स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके परिपालन में 19 फरवरी को मैत्री विद्या निकेतन, विद्यालय, रिसाली-भिलाई में कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें रिसाली मरौदा केन्द्र द्वारा श्रमवीर स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया। बीमा चिकित्सा पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में 90 बीमित व्यक्ति (श्रमिकों) का स्वास्थ्य संबंधी जॉच कर औषधि का वितरण किया गया। शिविर में बीमारी से बचने हेतु जागरूक रहने के संबंध में आवश्यक जानकारी दिया गया। कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें, (श्रम विभाग) रिसाली मरौदा केन्द्र प्रभारी बीमा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ (श्रीमती) सूर्या वर्मा के नेतृत्व में स्टॉफ नर्स श्रीमती किरण, फॉर्मासिस्ट, श्रीमती अनुराधा बघेल, सहायक मो. तैयुब अंसारी, श्री धनजंय वर्मा, श्री हुमन की टीम ने कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूगता संबंधी जानकारी देने हेतु अपनी सेवायें दी। श्रमवीर स्वास्थ्य जाँच शिविर कार्यक्रम के आखिरी में संस्था द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *