मोहला, 17 फरवरी 2026/sns/-सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत और कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में सत्र 2025 के आबंटन से जिला शिक्षा कार्यालय के अंतर्गत कुल 25 शासकीय शिक्षण संस्थानों के पुस्तकालयों हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के शासकीय शिक्षण संस्थानों के पुस्तकालय हेतु चयनित पुस्तकों की सूची अनुसार पुस्तक क्रय करने हेतु निविदा फार्म एवं निविदा की शर्तें कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ से 2000/- जमा करके प्राप्त की जा सकती है। निविदा के साथ धरोहर राशि 25 हजार का बैंक ड्राफ्ट जिला शिक्षा अधिकारी जिला मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ के नाम जमा करना अनिवार्य होगा। भरी हुई निविदाएं 27 फरवरी 2026 को अपराह्न 1:00 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ में निर्धारित सीलबंद पेटी में डाली जा सकती है इसी दिनांक को अपराह्न 4 बजे तक खोली जाएगी। निर्धारित समय एवं तिथि के उपरांत प्राप्त फर्मों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ से कार्यालयीन अवधि में संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पौसरा की छात्राओं ने जीता पदक
बिलासपुर, 12 जनवरी 2026/sns/-तीसरे ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन खेल परिसर सरकंडा में 29 से 31 दिसंबर 2025 तक किया गया। प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौसरा की छात्रा लता सिंह ठाकुर एवं नीलम गोंड ने भाग लिया था। नीलम ने गोल्ड मेडल एवं लता ने सिल्वर मेडल जीतकर अपने स्कूल एवं प्रदेश […]
दावा आपत्ति 20 फरवरी तक आमंत्रित
राजनांदगांव, 16 फरवरी 2026/sns/-अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 तथा नियमों के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक – वन अधिकार अधिनियम) एवं एमआईएस सहायक (सहायक – वन अधिकार अधिनियम) पद हेतु निर्धारित मानदेय पर एक वर्ष […]
व्यापम द्वारा 7 दिसम्बर को होगा अमीन भर्ती परीक्षा 2025 हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहने परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में दिया जाएगा प्रवेश
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 5 दिसंबर 2025/sns/-छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा जल संसाधन विभाग का अमीन भर्ती परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को दोपहर 12 से 2.15 बजे तक किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में 2 लाख 29 हजार 970 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केन्द्रों में आयोजित परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थी के लिए […]

