बिलासपुर, 12 जनवरी 2026/sns/-तीसरे ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन खेल परिसर सरकंडा में 29 से 31 दिसंबर 2025 तक किया गया। प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पौसरा की छात्रा लता सिंह ठाकुर एवं नीलम गोंड ने भाग लिया था। नीलम ने गोल्ड मेडल एवं लता ने सिल्वर मेडल जीतकर अपने स्कूल एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। सभी शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। छात्राएं अब आगामी अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता नेपाल की तैयारी करेगी। अभी इंटरनेशनल सिलेक्शन के लिए जयपुर में 30 जनवरी और 1 फरवरी को प्रतियोगिता होने वाली है जहां ये दोनों छात्राएं भाग लेंगी। ताइक्वांडो के इंटरनेशनल मास्टर गणेश सागर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए छात्राएं निरंतर तैयारियां कर रही है।
संबंधित खबरें
मतदान केन्द्रों के युक्ति युक्तकरण एवं आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीति दलों की बैठक संपन्न
राजनांदगांव, 29 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशन में संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री हितेश्वरी बाघे द्वारा कलेक्टोरेट के उप जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण एवं आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीति दलों की बैठक […]
बीएलओ द्वारा लापरवाही बरते जाने पर निलंबन
दुर्ग, 12 नवम्बर 2025/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविन्द कुमार मिश्रा ने श्री शन्तानू कुमार मरकाम सहायक शिक्षक एल.बी. को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 (1)(क) के तहत निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरते जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। ज्ञात हो कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी […]
आईटीआई राजनांदगांव में प्रवेश हेतु 25 जून तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
राजनांदगांव, 21 जून 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में सत्र अगस्त 2025 से प्रारंभ होने वाले विभिन्न व्यवसायों के रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु 25 जून 2025 तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित की गई है। प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदक वेबसाईट https://cgiti.admissions.nic.in पर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

