राजनांदगांव, 29 जुलाई 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशन में संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री हितेश्वरी बाघे द्वारा कलेक्टोरेट के उप जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण एवं आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीति दलों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा से श्री रघुवीर सिंह वाघवा, भाजपा से श्री अरूण कुमार शुक्ला, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री कमलजीत पिन्टू, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से श्री बीलाल सौलिन खान सहित अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री हितेश्वरी बांघे ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के पूर्व मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण हेतु निर्देशित किया गया है। मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण हेतु 1200 से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन कर नये मतदान केन्द्र या निकटवर्ती मतदान केन्द्र में अनुभागों का युक्यिुक्तकरण किया जाएगा। अनुभागों का नये सिरे से सीमांकन एवं नामकरण किया जाएगा। मतदान केन्द्रों के स्थानों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। यदि मतदान केन्द्र का भवन जर्जर हो चुका है एवं वहीं आस-पास अन्य नया भवन निर्मित हो चुका है, तो मतदान केन्द्र भवन परिवर्तन हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। एक ही स्थान पर 6-7 मतदान केन्द्र होने से मतदान दिवस पर अनावश्यक असुविधा एवं कानून व्यवस्था की स्थिति बनती है, ऐसे मतदान केन्द्रों को पृथक-पृथक भवनों में स्थापित करने के प्रयास किया जाएगा। यथासंभव मतदान केन्द्रों के मतदाताओं को 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तय नहीं करना पड़ेगा। बैठक में बताया गया कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल प्रत्येक मतदान केन्द्र हेतु उसी मतदान केन्द्र के एक मतदाता को अपने दल की ओर से बीएलए नियुक्त कर सकते है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला स्तरीय कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। कार्यालयीन समय में 1950 नम्बर पर संपर्क कर निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते है। वोटर सर्विस पोर्टल व मतदाता हेल्पलाईन ऐप की सहायता से मतदाता, मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, मतदाता पंजीयन, संशोधन एवं विलोपन के लिए ऑनलाईन फॉर्म भरने, ई-इपिक डाऊनलोड करने, डिजिटल फोटो मतदाता पर्ची डाउनलोड करने, शिकायत करने, मतदान केन्द्र का विवरण खोजने का कार्य आसानी से कर सकते है। साथ ही वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार लिंक करने के लिए फार्म 6बी ऑनलाईन एप्लाई कर सकते है।
विधानसभावार मतदान केन्द्रों की संख्या 1006 है एवं राजनांदगांव जिला अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 840 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदान केन्द्रों की कुल संख्या 270 है। जिसमें राजनांदगांव जिले अंतर्गत 173 मतदान केन्द्र आते है। खैरागढ़-गण्डई-छुईखदान जिला के खैरागढ़ तहसील अंतर्गत 97 तथा राजनांदगांव जिला के डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 80, घुमका तहसील अंतर्गत 61 एवं राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 32 मतदान केन्द्र आते है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदान केन्द्रों की संख्या 223 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत 252 मतदान केन्द्र आते है। डोंगरगांव तहसील अंतर्गत 132, डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत 54 एवं लाल बहादुर नगर अंतर्गत 66 मतदान केन्द्र आते है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-77 खुज्जी अंतर्गत 261 मतदान केन्द्र आते है। जिसमें राजनांदगांव जिला अंतर्गत 192 मतदान केन्द्र है। राजनांदगांव जिला के तहत छुरिया तहसील अंतर्गत 106, कुमरदा तहसील अंतर्गत 86 एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला के अम्बागढ़ चौकी तहसील अंतर्गत 69 मतदान केन्द्र आते है।
विधानसभावार अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 की स्थिति में मतदाताओं की संख्या 832681 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 414190, महिला मतदाताओं की संख्या 418485 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 213992 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 107580, महिला मतदाताओं की संख्या 106409 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 3 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 217047 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 106109, महिला मतदाताओं की संख्या 110936 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 206591 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 103750, महिला मतदाताओं की संख्या 102840 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 195051 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 96751 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 98300 है। विधानसभावार जून 2025 की स्थिति में मतदाताओं की संख्या 834269 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 414869, महिला मतदाताओं की संख्या 419394 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 214353 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 107739, महिला मतदाताओं की संख्या 106611 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 3 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 217554 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 106376, महिला मतदाताओं की संख्या 111276 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 206981 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 103922, महिला मतदाताओं की संख्या 103058 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 195281 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 414869 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 98449 है।
राजनांदगांव जिले में अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 की स्थिति में मतदाताओं की संख्या 710562 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 353231, महिला मतदाताओं की संख्या 357325 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 141160 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 70730, महिला मतदाताओं की संख्या 70427 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 3 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 217047 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 106109, महिला मतदाताओं की संख्या 110936 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 206591 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 103750, महिला मतदाताओं की संख्या 102840 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 145764 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 72642 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 73122 है।
राजनांदगांव जिले में जून 2025 की स्थिति में मतदाताओं की संख्या 711914 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 353851, महिला मतदाताओं की संख्या 358157 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 6 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 141443 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 70854, महिला मतदाताओं की संख्या 70586 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 3 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 217554 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 106376, महिला मतदाताओं की संख्या 111276 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 2 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 206981 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 103922, महिला मतदाताओं की संख्या 103058 एवं अन्य मतदाताओं की संख्या 1 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत मतदाताओं की संख्या 145936 है। जिसमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 72699 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 73237 है।
विधानसभाओं में 1200 से अधिक मतदाता वाले 92 मतदान केन्द्र है। जिसमें 1200-1299 मतदाता वाले 49, 1300-1399 मतदाता वाले 27, 1400-1499 मतदाता वाले 14 एवं 1500 से अधिक मतदाता वाले 2 मतदान केन्द्र शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ (अनुसूचित जाति) अंतर्गत 1200 से अधिक मतदाता वाले 22 मतदान केन्द्र है। जिसमें 1200-1299 मतदाता वाले 14, 1300-1399 मतदाता वाले 7, 1400-1499 मतदाता वाले 1 मतदान केन्द्र शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत 1200 से अधिक मतदाता वाले 46 मतदान केन्द्र है। जिसमें 1200-1299 मतदाता वाले 16, 1300-1399 मतदाता वाले 17, 1400-1499 मतदाता वाले 11 एवं 1500 से अधिक मतदाता वाले 2 मतदान केन्द्र शामिल है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव अंतर्गत 1200 से अधिक मतदाता वाले 19 मतदान केन्द्र है। जिसमें 1200-1299 मतदाता वाले 14, 1300-1399 मतदाता वाले 3, 1400-1499 मतदाता वाले 2 मतदान केन्द्र शामिल है। विधानसभा क्षेत्र -खुज्जी अंतर्गत 1200-1299 मतदाता वाले 5 मतदान केन्द्र है।