मोहला, 17 फरवरी 2026/sns/-सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत और कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में सत्र 2025 के आबंटन से जिला शिक्षा कार्यालय के अंतर्गत कुल 25 शासकीय शिक्षण संस्थानों के पुस्तकालयों हेतु निविदा आमंत्रित की गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के शासकीय शिक्षण संस्थानों के पुस्तकालय हेतु चयनित पुस्तकों की सूची अनुसार पुस्तक क्रय करने हेतु निविदा फार्म एवं निविदा की शर्तें कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ से 2000/- जमा करके प्राप्त की जा सकती है। निविदा के साथ धरोहर राशि 25 हजार का बैंक ड्राफ्ट जिला शिक्षा अधिकारी जिला मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ के नाम जमा करना अनिवार्य होगा। भरी हुई निविदाएं 27 फरवरी 2026 को अपराह्न 1:00 बजे तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ में निर्धारित सीलबंद पेटी में डाली जा सकती है इसी दिनांक को अपराह्न 4 बजे तक खोली जाएगी। निर्धारित समय एवं तिथि के उपरांत प्राप्त फर्मों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी छत्तीसगढ़ से कार्यालयीन अवधि में संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा 3 अगस्त को बस्तर जिले में बनाए गए 9 परीक्षा केंद्र
जगदलपुर, 30 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा प्रयोगशाला परिचारक (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती परीक्षा रविवार 03 अगस्त 2025 को समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा बस्तर जिले के 9 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिनमें शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज धरमपुरा, शासकीय […]
सुकमा में बस्तर ओलंपिक जोन स्तरीय खेलों की धूम
सुकमा, 06 नवंबर 2025/sns/-बस्तर ओलंपिक 2025 के अंतर्गत सुकमा जिले में जोन स्तरीय प्रतियोगिताओं का आगाज़ उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। हड़मा स्टेडियम सुकमा, पुलिस लाइन सुकमा तथा स्वामी आत्मानंद मैदान कोंटा में बुधवार को आयोजित इन खेलों में ग्रामीण अंचलों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मैदानों में खिलाड़ियों का जोश […]
बस्तर राइजिंग अभियान 08 अक्टूबर से होगा प्रारंभ बस्तर की प्रतिभा संस्कृति और संभावनाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
जगदलपुर, 07 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के जनसंपर्क विभाग बस्तर संभाग के सभी जिलों के जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से बस्तर राइजिंग नामक विशेष अभियान 8 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। दो सप्ताह तक चलने वाला यह अभियान बस्तर संभाग के सातों जिलों में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य बस्तर की […]

