बीजापुर, 17 फरवरी 2026/sns/-जनपद पंचायत बीजापुर के सभाकक्ष में शनिवार को सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक जनपद पंचायत बीजापुर अंतर्गत ग्राम पंचायतों में किये गये सामाजिक अंकेक्षण में प्राप्त अनियमितता के विरूद्ध अनुविभागीय अधिकारी बीजापुर श्री जागेश्वर कौशल की अध्यक्षता में जन सुनवाई हेतु निकासी बैठक का आयोजन किया गया। निकासी बैठक में 26 पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण पूर्ण करके पाए गये अनियमितताओं के निराकारण किया गया।
बैठक में लगभग 20 पंचायतों से वसूली एवं 5 पंचायत में रोजगार सहायकों पर अर्थदंड आरोपित किया गया साथ ही एक तकनीकी सहायक पर अर्थदंड लगा है। वसूली राशि एक ग्राम पंचायत में 623 से 5000 रुपए तक रहा। उसी प्रकार अर्थदंड की राशि संबंधितों के प्रकरण अनुसार 200 रुपए से 1000 रुपए तक लगाए गए हैं। वसूली की गई 20 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत नैमेड, तुमनार, पापनपाल, मिडते, चेरपाल, मुसालूर, दुगोली, बोरजे, धनोरा, कैका, ईटपाल, मनकेली, कान्दुलनार, गंगालूरए कमकानार, चिन्नाकवाली, मोरमेड़, तोयनार, संतोषपुर, पेदाकोडेपाल शामिल हैं।
सोशल आडिट कार्य में सहयोग नहीं करने हेतु दो विभागों के अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश- सोशल आडिट टीम द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत चिन्नाकवली में कार्य एजेंसी उद्यान विभाग के द्वारा किए गए कार्यों में सोशल आडिट के दौरान आपत्ति पाई गई है। जिसके निराकरण हेतु संबंधित विभाग के जिम्मेदार पदाधिकारी को लगातार पत्राचार किया गया है किन्तु उनके द्वारा लापरवाही की जा रही। उसी प्रकार कृषि विभाग के कार्य में भी सोशल आडिट कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। जिस पर एसडीएम बीजापुर द्वारा एक सप्ताह में ऑडिट के समस्त अभिलेख जमा कर ऑडिट में सहयोग हेतु चेतावनी अन्यथा समस्त राशि वसूली की कार्रवाई करने पत्र जारी करने निर्देश दिए गए।
इस महत्वपूर्ण बैठक में उपसंचालक पंचायत श्री हिमांशु साहू, सहायक परियोजना अधिकारी श्री मनीष सोनवानी, कार्यक्रम अधिकारी श्री धर्मेंद्र गवेल, पंचायतों के तकनीकी सहायक एवं सरपंच सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे ।


