कवर्धा, 16 फरवरी 2026/sns/-भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा, द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना पेराई बंद होने की प्रथम सूचना जारी की गई है। कारखाना प्रबंधन ने अपने कार्यक्षेत्र के समस्त अंशधारी एवं गैर-अंशधारी गन्ना उत्पादक कृषकों को सूचित किया है कि वर्तमान पेराई सत्र के अंतर्गत गन्ना खरीदी की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। कारखाना प्रबंधन द्वारा संबंधित गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय कर दी गई है। जिन कृषकों को किसी कारणवश गन्ना आपूर्ति पर्ची प्राप्त नहीं हुई है, वे तत्काल कारखाना परिसर स्थित गन्ना विभाग अथवा अपने क्षेत्र सहायक से संपर्क कर पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे कृषक जिन्होंने अपना शेष गन्ना जूस, बीज अथवा गुड़ निर्माण के लिए सुरक्षित रखा है तथा शक्कर कारखाना में पेराई के लिए विक्रय नहीं करना चाहते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे इस संबंध में कारखाना के गन्ना विभाग को लिखित सूचना उपलब्ध कराएं। कारखाना प्रबंधन ने जिले के समस्त गन्ना उत्पादक कृषकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपना शेष गन्ना 19 फरवरी 2026 तक कारखाना परिसर में पहुँचाना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के पश्चात गन्ना उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में कारखाना प्रबंधन किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति अथवा दावे के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
संबंधित खबरें
नृत्य, गीत, नाटक और कला की होगी शानदार प्रस्तुतियाँ
बिलासपुर, 13 दिसम्बर 2025/sns/-खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 15 एवं 16 दिसम्बर को राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रतिभागी 15 दिसम्बर को सवेरे 10 बजे से लोक नृत्य, पंथी, राउत नाचा, सुआ, करमा नृत्य जैसी विधाओं में अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके […]
संभागीय अधिकारी क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन का करें मॉनिटरिंग कमिश्नर श्री डोमन सिंह
जगदलपुर, 16 जुलाई 2025/sns/- कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने हेतु संभागीय अधिकारी सकारात्मक प्रयास करें और नियमित तौर पर क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन स्थिति का मॉनिटरिंग करने सहित मैदानी अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें बेहतर सेवाएं […]
निशुल्क सरस्वती सायकल योजना कुड़ेकेला में 67 बालिकाओं को मिली सायकल लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने किया सायकल वितरण
रायगढ़, 29 अक्टूबर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण योजना के तहत आज विकासखण्ड धरमजयगढ़ के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुड़ेकेला में कक्षा नवमी की 67 बालिकाओं को सायकल प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने बालिकाओं को सायकल वितरित कर उनके […]

