अंबिकापुर, 16 फरवरी 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (शहरी) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंन्द्र में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 रिक्त पद हेतु खुली भर्ती से आवेदन पत्र 02 मार्च तक आमंत्रित किये गये हैं। आंगनबाड़ी सहायिका हेतु नेताजी सुभाषचन्द्र बोस वार्ड क्र. 22 आंगनबाड़ी केंन्द्र तकिया रोड केदारपुर में भर्ती की जानी है। जिसकी सूची एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं आयुक्त नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दी गई है। इस हेतु केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं वे अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा अथवा पंजीकृत डाक द्वारा निर्धारित अवधि तक भेज सकते हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तें एवं अहर्ताओं के सम्बन्ध में परियोजना कार्यालय, नगर पालिका निगम अम्बिकापुर कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिन्दूर: भारत की ताकत, संकल्प और वैश्विक नेतृत्व क्षमता का प्रमाण- मुख्यमंत्री श्री साय
ऑपरेशन सिन्दूर पर छत्तीसगढ़ की जनता को गर्व: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जताया प्रधानमंत्री के प्रति आभार रायपुर, 15 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की कुशल रणनीति और नेतृत्व क्षमता को पूरे देश ने देखा है। यह केवल एक […]
राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
राजनांदगांव, 18 नवम्बर 2025/sns/-चतुर्थ एकलव्य आदर्श विद्यालयों की राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन ओडिशा में किया गया। प्रतियोगिता में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दिव्यांश ने ताइक्वांडो में रजत पदक तथा हुमेश व खेमन और एकलव्य के कबड्डी व कुश्ती में छात्रों ने कास्य पद […]
नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं में नामांकन हेतु फार्म भरने की तिथि बढ़ी अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2025 निर्धारित
सुकमा, 16 अक्टूबर 2025/sns/- जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 में सत्र 2026-27 में कक्षा 9 वीं एवं 11 वीं में नामांकन हेतु पार्श्व प्रवेश चयन परीक्षा 2026 हेतु फ़ार्म भरने की प्रक्रिया जारी है। इस हेतु अंतिम तिथि 21अक्टूबर 2025 कर दी गई है। योग्य अभ्यर्थी उक्त परीक्षा हेतु ऑनलाइन माध्यम से निःशुल्क फ़ार्म भर सकते […]

