छत्तीसगढ़

स्कूलों में डीईओ का औचक निरीक्षण, बोर्ड परीक्षा तैयारियों का लिया जायजा

सुकमा, 13 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी ने गुरुवार को जिले के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों एवं परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने हाई स्कूल एवं पोटाकेबिन हाई स्कूल कोर्रा में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से संवाद कर ब्लूप्रिंट आधारित अध्ययन, पुराने प्रश्नपत्रों के अभ्यास और विषयों को समझकर पढ़ाई करने की सलाह दी।
निरीक्षण के दौरान पोटाकेबिन स्कूल कोर्रा के प्रभारी प्राचार्य एवं मा. शा. मारोकी के सहायक शिक्षक श्री दीनदयाल ठाकुर के अनुपस्थित पाए जाने पर डीईओ ने नाराजगी जताते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा प्राथमिक शाला महरापारा, कच्चारास, मरोकी, आदगुड़ा और मड़ियारास का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ कक्षा 5वीं एवं 8वीं की परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की गई। कमजोर विद्यार्थियों के लिए उपचारात्मक शिक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का संचालन संतोषजनक पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *