बीजापुर, 12 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से मृतकों के परिजनों को 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु में मृतिका रीना बरसा के निकटतम वारिस उनके पिता श्री रामा बरसा, मृतिका संजना बोग्गुल के निकटतम वारिस उनकी माता श्रीमती सपना बोग्गुल, मृतिका शांति सोढ़ी के निकटतम वारिस उनकी माता श्रीमती मोगंडी सोढ़ी एवं मृतक संपत बोग्गुल के निकटतम वारिस उनकी पत्नि श्रीमती सपना बोग्गुल सहित प्रत्येक परिजन को 4-4 लाख रूपये कुल 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि का भुगतान संबंधित हितग्राहियों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए है।
संबंधित खबरें
ग्राम पंचयात सिंघिया में उद्यमिता जागरूकता शिविर आज
कोरबा, 03 फरवरी 2026/sns/-जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कोरबा द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम पंचायत सिंघिया में 03 फरवरी को दोपहर 12 बजे से किया जायेगा। इस शिविर में जिले के ऐसे युवक-युवतियां/उद्यमी जो स्वयं […]
धान खरीदी में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई
अंबिकापुर, 20 जनवरी 2026/sns/- समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर निगरानी की जा रही है। धान खरीदी में अनियमितता बरतने वालों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है।इसी कड़ी में कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर धान उपार्जन केंद्र कुन्दीकला में भौतिक सत्यापन में […]
कलेक्टर ध्रुव के नेतृत्व में बाढ़ राहत कार्य तेज़ प्रशासन मैदान में उतरा
सुकमा, 28 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में सुकमा जिला प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों को युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। कलेक्टर के मार्गदर्शन के बाद पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय होकर गाँव-गाँव पहुंच रहा है और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जा रही […]


