सारंगढ़-बिलाईगढ़, 07 फ़रवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा, जिसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किए जाएंगे। नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है। नेशनल लोक अदालत के संबंध में सबंधित व्यक्ति माननीय न्यायालय, राजस्व विभाग के कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार के माननीय न्यायालय, पुलिस विभाग, नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत, बीएसएनएल, विद्युत विभाग, समस्त बैंको आदि से संपर्क कर सकते हैं। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए दाण्डिक राजीनामा योग्य प्रकरण, चेक बाउन्स वाले मामले, बैंक रिकवरी अर्थात् प्री-लिटिगेशन प्रकरण, मोटरयान अधिनियम से संबंधित प्रकरण, मेन्टेनेन्स धारा के प्रकरण, परिवार न्यायालय से संबंधित प्रकरण, श्रमिक प्रकरण, जमीन विवाद प्रकरण, विद्युत प्रकरण, जलकर प्रकरण, सम्पत्ति कर, टेलीफोन प्रकरण तथा राजस्व प्रकरणों को नियत किया गया है और उपस्थित पक्षकारगण के मध्य उपजे विवाद को वैकल्पिक समाधान के तहत लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा की सम्भावनाओं को तलाश करते हुए निराकरण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जिले की बिजली व्यवस्था को नई ताकत, 2500 से अधिक ट्रांसफार्मर लगाने की कार्य योजना, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की समीक्षा
कवर्धा, 20 अगस्त 2025/sns/- बिजली उपभोक्ताओं और किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर काम शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज विधायक कार्यालय कवर्धा में आरडीएसएस योजना के तहत हो रहे कार्यों की बैठक लेकर समीक्षा की। बैठक में बिजली […]
पालना केंद्र में कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी 5 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन
जगदलपुर, 24 नवम्बर 2025/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना तोकापाल के अंतर्गत नवीन स्वीकृत पालना केंद्र डिमरापाल में पालना केंद्र कार्यकर्ता और पालना केंद्र सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। पहले 8 सितंबर 2025 से 23 सितंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए […]
आपदा पीड़ित 2 परिवारों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता
बलौदाबाजार, 07 नवम्बर 2025/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 7 नवम्बर 2025 को ये […]

