बलौदाबाजार, 07 नवम्बर 2025/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत 2 लोगों के निकट परिजनों के लिए 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर दीपक सोनी ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 7 नवम्बर 2025 को ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।
जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार हितग्राहियों में मानकुंवर निषाद पति स्व.जीवनलाल निषाद, निवासी ग्राम पासीद, तहसील भाटापारा एवं परदेशी राम ध्रुव पिता बिशनाथ ध्रुव, निवासी ग्राम खैरा, तहसील भाटापारा शामिल हैं। हितग्राहियों के निकट परिजनों के आग में जलने के कारण उपचार के दौरान मृत्यृ, शिवनाथ नदी के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

