सारंगढ़-बिलाईगढ़, 07 फ़रवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में अधीनस्थ न्यायालय से उच्च न्यायालय तक के सभी न्यायालयों में वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को किया जाएगा, जिसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किए जाएंगे। नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय से सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है। नेशनल लोक अदालत के संबंध में सबंधित व्यक्ति माननीय न्यायालय, राजस्व विभाग के कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार के माननीय न्यायालय, पुलिस विभाग, नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत, बीएसएनएल, विद्युत विभाग, समस्त बैंको आदि से संपर्क कर सकते हैं। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए दाण्डिक राजीनामा योग्य प्रकरण, चेक बाउन्स वाले मामले, बैंक रिकवरी अर्थात् प्री-लिटिगेशन प्रकरण, मोटरयान अधिनियम से संबंधित प्रकरण, मेन्टेनेन्स धारा के प्रकरण, परिवार न्यायालय से संबंधित प्रकरण, श्रमिक प्रकरण, जमीन विवाद प्रकरण, विद्युत प्रकरण, जलकर प्रकरण, सम्पत्ति कर, टेलीफोन प्रकरण तथा राजस्व प्रकरणों को नियत किया गया है और उपस्थित पक्षकारगण के मध्य उपजे विवाद को वैकल्पिक समाधान के तहत लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा की सम्भावनाओं को तलाश करते हुए निराकरण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
हनुमंत कथा के चौथे दिवस उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल, पं. धीरेंद्र शास्त्री से लिया आशीर्वाद
रायपुर, 29 दिसम्बर 2025/sns/- जयंती स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत कथा के चौथे दिवस रविवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र शास्त्री की कथा में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा व्यासपीठ की आरती में भाग लेकर पं. धीरेंद्र शास्त्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर […]
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल पुनर्वास केंद्र सुकमा में आधार कैंप आयोजित
सुकमा, 24 दिसंबर 2025/sns/-जिला प्रशासन के तत्वाधान में पुनर्वास केंद्र सुकमा में एक विशेष आधार पंजीयन कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य पुनर्वासित एवं आत्मसमर्पित माओवादियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना तथा उन्हें शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराना […]
महिला सशक्तिकरण- रायपुर के पचेड़ा गांव में बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर मंत्रालय से लेकर जंगल सफारी तक हर जगह उपयोग किया जा रहा झरिया अल्कलाइन वाटर बाटलिंग प्लांट का पानी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त
रायपुर, 27 जून 2025/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप लखपति दीदियां किस तरह अपने उद्यम से अपना संसार बदल रही हैं इसका सुंदर उदाहरण पचेड़ा ग्राम में झरिया अल्कलाइन वाटर बाटलिंग प्लांट चलाने वाली शारदा समूह की महिलाएं हैं। एक छोटी सी शुरूआत अब बड़ा रूप लेने लगी है। हर दिन […]


