सारंगढ़ बिलाईगढ़, 02 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला में शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम प्रक्रिया केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां धान से प्रमाणित बीज के लिए मशीन द्वारा अलग-अलग किए जा रहे बदरा, कंकड और साफ बीज का अवलोकन किया। प्रभारी अधिकारी ने कलेक्टर को धान बीज के बारे में जिले के किसानों से की गई खरीदी के बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बीज निगम के 30 प्रक्रिया केन्द्रों से प्रदेश के किसानों को प्रमाणित धान बीज उपलब्ध कराया जाता है। दौरे में कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र बार का अवलोकन किया और समिति प्रबंधक को शीघ्र धान उठाव तथा आकस्मिक बारिश में धान को ढंकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
संबंधित खबरें
छत्तीसगढ़ पी.डी. पंथी परिवार की अंतरराष्ट्रीय पहचान पर मुख्यमंत्री श्री साय ने दी बधाई, उज्जवल भविष्य की कामना
कवर्धा, 02 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सशक्त रूप से प्रस्तुत करने वाले छत्तीसगढ़ पी.डी. पंथी परिवार रायपुर को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि पी.डी. पंथी परिवार रायपुर ने छत्तीसगढ़ राज्य […]
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना सोलर पैनल लगवाने लोगों में उत्साह
बलौदाबाजार-भाटापारा, 19 सितम्बर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण क्षेत्रों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में नई राह खोल रही है। इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने लोग उत्साहित हैं। ग्राम अर्जुनी निवासी जावेंद्र कुमार सोनी ने अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर सिस्टम स्थापित कराया है। श्री सोनी […]
टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली रफ्तार
सुकमा, 5 फरवरी 2026/sns/-जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत, कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में जिले के टीबी मरीजों को निरंतर पोषण सहायता […]

