जांजगीर-चांपा, 29 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 24 जनवरी 2026 ’’बालिका दिवस’’ के उपलक्ष्य में 16 से 30 जनवरी 2026 तक विशेष जारुकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही विविध कार्यक्रमों के माध्यम से बालिकाओं को उनके हितार्थ सुरक्षा, सहायता, स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के मुद्दों पर संवाद किया जा रहा है। इसी क्रम में सेजेस, (खिसोरा) बलौदा एवं महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल, चाम्पा में ’’एक साथ मिलकर #PeriodFriendlyWorld के लिए’’ एवं ’’बाल अधिकार एवं सामाजिक भेदभाव’’ थीम पर जागरूकता सत्र सह कार्यशाला आयोजित की गई।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने कार्यशाला में बालिकाओं को एनीमिया की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया होता है, जिसके लक्षण थकान, कमजोरी, त्वचा पीली होना, सांस फूलना व चक्कर आना हैं। उपचार हेतु आयरन व विटामिन-सी युक्त आहार जैसे पालक, दाल, मुनगा, लाल भाजी, ड्राई फ्रूट्स व खट्टे फल लेने की सलाह दी गई। साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता, विभागीय बालिका योजनाओं, सुरक्षा विषयों पर क्विज आयोजित किया गया तथा बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। कार्यशाला में पर्यवेक्षक श्रीमती रजनी साहू, सूश्री अल्का चंद्रा, श्रीमती विनिता मिश्रा, श्रीमती शकुन सोन, स्कूल के शिक्षकगण, एवं छात्राएं उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित खाद बीज की उपलब्धता नहरों की मरम्मत एवं अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की हुई चर्चा कलेक्टर ने जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रोत्साहन पर दिया जो
जांजगीर-चांपा, 25 जून 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2025 के कार्यक्रम निर्धारण हेतु जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जांजगीर-चांपा विधायक श्री ब्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, […]
जल संरक्षण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने व जल का महत्व बताने जल अर्पण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुंगेली, 14 फरवरी 2026/sns/- जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और ग्रामीणों को जल का महत्व बताते हुए सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत लिम्हा में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, जिला पंचायत […]
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 24 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय बीजापुर में
बीजापुर, 20 सितम्बर 2025/sns/- निजी क्षेत्र के संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक समस्त 18 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदकों को सूचित किया जाता है कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से अर्हताधारी आवेदकों का चयन कर कुल 1300 पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसमें अमेजाॅन, फ्लिपकार्ट, टाटा, महिन्द्रा, लाॅजिस्टिक आदि के वेयर […]

