जांजगीर-चांपा, 29 जनवरी 2026/sns/- जिले जांजगीर-चांपा के ग्राम पंचायत अवरीद, जनपद पंचायत नवागढ़ के निवासी हितग्राही श्री नकुल धीवर के लिए अपना पक्का घर कभी एक दूर का सपना हुआ करता था। कच्चे मकान की कमजोर दीवारें, बरसात में टपकती छत और हर मौसम के साथ बढ़ती परेशानियाँ यही उनका रोज़मर्रा था। सीमित आमदनी में परिवार की सुरक्षा और सम्मान दोनों की चिंता रहती थी।लेकिन समय बदला, जब प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने उनके जीवन में उम्मीद की नई किरण जगाई। योजना के अंतर्गत 1.20 लाख रुपये की स्वीकृत राशि मिली और उसी के साथ शुरू हुई एक नई यात्रा अपने सपनों के पक्के घर की। ईंट-सीमेंट से बनती दीवारों के साथ-साथ नकुल धीवर का आत्मविश्वास भी मजबूत होता गया। आज जब उनका पक्का मकान तैयार होकर खड़ा है, तो यह सिर्फ चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और स्थिर भविष्य का प्रतीक है। बरसात की बूंदें अब चिंता नहीं बनतीं, गर्मी-ठंड का डर पीछे छूट चुका है। बच्चों की पढ़ाई के लिए सुरक्षित माहौल है और परिवार के चेहरे पर स्थायी मुस्कान।श्री नकुल धीवर की पत्नी श्रीमती बुधवारा बाई ने बताया कि यह घर सिर्फ मेरा नहीं, मेरे पूरे परिवार के सपनों की नींव है। सरकार की इस योजना ने हमें भरोसा दिया कि मेहनत और सही सहयोग से जिंदगी बदली जा सकती है।” वे घर घर में 6 सदस्य हैं खेती किसानी करते हैं और एक एकड़ खेत है। यह कहानी बताती है कि जब सरकारी योजनाएँ सही हाथों तक पहुँचती हैं, तो वे सिर्फ घर नहीं बनातीं जिंदगियाँ संवारती हैं।
संबंधित खबरें
तिरंगा रैली निकालकर स्वच्छता कर्तव्य की ली शपथ जिले के अमृत सरोवर में होगा ध्वजारोहण
बीजापुर, 14 अगस्त 2025/sns/ – कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चौबे के मार्गदशन में जिले की ग्राम पंचायतों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा रैली के अलावा स्वच्छता गतिवधि के आयोजन के साथ ही स्वच्छता […]
बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बच्चों के भविष्य को स्वर्णिम बनाने की महती जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पर – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 के तहत शिक्षा विभाग की रणनीति पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक अंजोर विजन के लघु, मध्यम और दीर्घकालीन लक्ष्यों पर व्यापक एवं गहन विमर्श मुख्यमंत्री ने कहा — लक्ष्य बड़े हैं, इसलिए कार्ययोजना ठोस […]
नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम एवं जागरूकता कार्यशाला
कवर्धा, 17 नबम्बर 2025/sns/- पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय उडियाकला कबीरधाम में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, ज़ोनल यूनिट रायपुर द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम एवं जागरूकता विषय पर एक प्रभावी एवं इंटरैक्टिव कार्यशाला का आयोजन शनिवार को आयोजित की गई। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों, उससे उत्पन्न […]


