दुर्ग, 28 जनवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के राज्य कर विभाग द्वारा 29 जनवरी 2026 को दुर्ग संभाग के अधिकारियों और विभिन्न व्यावसायिक संगठनों के साथ एक महत्वपूर्ण विभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। उक्त बैठक भिलाई के सेक्टर-5 स्थित आईसीएआई भवन (सिविक सेंटर) में आयोजित की जाएगी। जिसकी अध्यक्षता राज्य कर आयुक्त श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा (आईएएस) और विशेष आयुक्त श्रीमती तरन्नुम वर्मा करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक सत्रों का विभाजन तीन चरणों में किया जाएगा। सुबह 11.00 बजे से 12.00 बजे तक ’बार एवं सीए एसोसिएशन’ के साथ चर्चा होगी, जिसके बाद दोपहर 12.00 बजे से 1.00 बजे तक ’चेबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एसोसिएशन’ के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया जाएगा। अंतिम सत्र दोपहर 2.00 बजे से 3.00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें ’सेंट्रल जीएसटी एवं डीजीजीआई के अधिकारी शामिल होंगे। इस समन्वय बैठक में दुर्ग संभाग के विभागीय अधिकारी, निरीक्षक और संबंधित संगठनों के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करना और कर संबंधी विषयों पर चर्चा करना है।
संबंधित खबरें
मिनी माता माता बहादुर कलारिन एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी सम्मान के लिए नामांकन प्रस्ताव 26 सितम्बर तक
बिलासपुर, 22 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला एवं अशासकीय संस्था को प्रति वर्ष मिनी माता सम्मान प्रदान किया जाता है। महिला उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली […]
अग्निवीर भर्ती 2025-26 हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा के पूर्व प्रशिक्षण हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित
दुर्ग, 31 जुलाई 2025/sns/- भारतीय थल सेना में अग्निवीर की भर्ती 2026 के लिये आयोजित ऑनलाईन परीक्षा (सी.ई.ई) का चयन परिणाम घोषित किया जा चुका है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के द्वारा जिले के ऑनलाईन परीक्षा (सी.ई.ई) में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु प्रशिक्षण दिया जाना है। दुर्ग जिले के […]
शिक्षकों की पदोन्नति हेतु पात्रता सूची जारी
जगदलपुर, 05 फरवरी 2026/sns/- बस्तर संभाग के शिक्षा विभाग में पदोन्नति की बाट जोह रहे शिक्षकों का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक ने एक बड़ी और महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए पदोन्नति के लिए पात्र शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। विभाग द्वारा 01 अप्रैल 2024 की वरिष्ठता […]

