छत्तीसगढ़

मिनी माता माता बहादुर कलारिन एवं वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी सम्मान के लिए नामांकन प्रस्ताव 26 सितम्बर तक


बिलासपुर, 22 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला एवं अशासकीय संस्था को प्रति वर्ष मिनी माता सम्मान प्रदान किया जाता है। महिला उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को माता बहादुर कलारिन सम्मान एवं वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला को वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए नामांकन प्रस्ताव 26 सितम्बर 2025 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यालय बिलासपुर में जमा किये जा सकते है। 26 सितम्बर के पश्चात आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाईट https://cgwcd.gov.in में सम्मान, पुरस्कार खण्ड का अवलोकन किया जा सकता है एवं पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे स्थित महिला बाल विकास विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *